सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Combat climate change by cutting beef and lamb production, report says(Part I, HINDI )

तमाम तरह के खाद्यों में सबसे ज्यादा खामियाज़ा यदि जलवायु को किसी खाद्य से उठाना 

पड़ता है तो वह खाद्य है गौ मांस। यहां हम भगवद्गीता  में वर्णित तीन तरह के 

खाद्यों सतो -रजो -तमो गुणों से संसिक्त (सात्विक -राजसिक -तामसिक 

)भोजन की नहीं कर रहें हैं। 

जलवायु को होने वालो नुकसानी के आधार पर हम अपनी बात अधुनातन शोध के आलोक में कह रहें हैं। 
उत्तरी अमरीका में उपभोग्य खाद्यों से ताल्लुक रखने वाली प्राकृत संसाधन प्रतिरक्षा परिषद् (Natural Resources Defense Council On Food Consumption ,NRDC)ने २०१७ में जो अध्ययन संपन्न किया था उसके मुताबिक़ प्रति  किलोग्रेम गौमांस की उपलब्धि के पीछे २६. ५ (साढ़े छब्बीस किलोग्रेम वेट )ग्रीनहाउस गैस कार्बन डाइआक्साइड हमारी हवा में  में दाखिल हो जाती है।यह उत्सर्जन प्रतिकिलोग्रेम वेट चिकन और टर्की की उपलब्धि पर  उत्सर्जित गैस से पांच गुना ज्यादा है। 

खाद्य एवं कृषि संघ (संयुक्त राष्ट्र )के अनुसार भूमंडलीय स्तर पर होने वाले कुल ग्रीनहाउस गैस  उत्सर्जन में पशु कृषि की भागीदारी  १४. ५ फीसद बनी हुई है।इस उत्सर्जन का भी ६५ फीसद हिस्सा गौ मांस (Beef )डेरी कैटल  (दुग्ध मुहैया करवाने वाले अन्य मवेशी )से हमारी हवा में घुल रहा है । 

बात साफ़ है यदि  दुनिया भर में गौ मांस की खपत को नियंत्रित किया जाए समय की मांग के अनुरूप कमतर रखा जाए तो ग्लोबी स्तर पर होने वाले कुल  उत्सर्जन को खासा कम किया जा सकता है। कुछ संतोष का यह ज़रूर विषय है कि २००५ की खपत की तुलना में अमरीका में गौमांस की खपत में आज १९ फीसद कमी आई है। ऐसा करने से हमारी हवा में दाखिल होने वाले  उत्सर्जन में अठारह करोड़ पचास लाख मीटरी  टन के तुल्य कमी आई है। तीन करोड़ नब्बे लाख कारों के टेल पाइपों से इतना ही उत्सर्जन होता है। 

गौ मांस के उत्पादन में एक बड़ी खराबी और है वह यह कि गौ चारा (cow feed )पैदा करने में अतिरिक्त नाशजीवों और कीटनाशियों ,कृमिनाशियों की दरकार रहती है।इन कृषि  रसायनों को तैयार करने में भी अतिरिक्त ईंधन खर्च होता है। 
इसके अलावा गौ का पाचन तंत्र मीथेन गैस  पैदा करता है जो कार्बन -डाइआक्साइड  से २५ गुना ज्यादा असरकारी (विनाशक ,पोटेंट ) ग्रीन हाउस गैस है। मीथेन से अपेक्षाकृत ग्लोबल वार्मिंग ज्यादा होती है।
   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

न काहू कोई , सुख दुःख दाता , निज कृत कर्म भोग सुन भ्राता।

कर्तुम अकर्तुम अन्यथा कर्तुम   न काहू कोई , सुख दुःख  दाता , निज कृत कर्म भोग सुन भ्राता।  कबीर कहते हैं मनुष्य को करतबी ईश्वर पसंद है जो रिश्वत देने से साध लिया जाए। लड्डू देने से खुश हो जाए। करनी अकरनी ,गरज़ ये के कुछ भी करने की सामर्थ्य रखे है। सो ऐसा ईश्वर मन ने गढ़ लिया है।  कबीर कहते हैं अपनी करनी के लिए मनुष्य स्वयं ही जिम्मेवार है। कोई ईश्वर उसे न दुःख देता है न सुख। करतम सो भोगतम। करोगे सो भरोगे। कबीर वर्णव्यवस्था के प्रपंच पर कटाक्ष करते हैं।   जन्मना जायते शूद्र ,संस्काराद भावेद द्विज ,विद्या ग्रहण ते ,विप्रा विप्रतम ,ब्रह्म जाणात ब्रह्मणा  जन्मना जायते शूद्रः संस्कारात् द्विज उच्यते। शापानुग्रहसामर्थ्यं तथा क्रोधः प्रसन्नता ।|31-34|| जन्मना जायते शूद्रः संस्कारात् द्विज उच्यते। वेदाभ्यास भवति विप्र ब्रह्मम जानति ब्राह्मणः|| This shloka is given in  Skanda Purana Vol.18 Book VI , Nagar Kanda , Chapter 239 , ( Efficacy of Adoration , Penance etc.) Verse 31-34 31 :  A Man is no better than a sudra at his bi...

सभै घट रामु बोले ,राम बोलै रामा बोलै , राम बिना को बोलै रे।

Virendra Sharma  shared a  post .   4 hrs  ·  kaabirakhadabazarmein.blogspot.com vaahgurujio.blogspot.com Shambhu Dayal Vajpayee 19 hrs हैं। इसी लिए सुबह उठने के बाद धरती माता की वंदना कर पग रखने की परंपरा है।जो गुजरात में द्वारिकानाथ हैं वही दक्षिण भारत में श्रीवेंकटेश बालाजी महाराज हैं। दोनों चतुर्भज। बाला जी महाराज का नाम है त्रिपतिबाला जी । मूल संस्‍कृत शब्‍द त्रिपति का अपभ्रंश तिरुपति हो गया और लोग तिरुपति बालाजी कहने लगे।'' ...... .......................... '' काशी - अयोध्‍या की तरफ अभिवादन में राम -राम कहने की परंपरा है। दो बार ही बोलते हैं, एक या तीन बार नहीं। ऐसा क्‍यों ? इसके पीछे भावना है कि मुझ को जो दिखता है , मेरे सामने वाला , वह मेरा राम है और मेरे अंदर भी तेरा राम है। मैं राम जी के प्रकाश से जगत को देख पाता हूं। राम जी मुझे प्रकाश देते हैं। जो दीख पडता है वह राम है तथा जो देखता है , तत्‍व -दृष्टि से , वह भी राम जी का ही स्‍वरूप है। सब राम मय।'' डोंगरे जी महाराज की तत्‍वार्थ - रामायण म...

SAPODILLA Facts and Health Benefits (HINDI )

Sapodilla त्वरित तथ्य नाम: Sapodilla वैज्ञानिक नाम: चीकू मूल दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन। इसके अलावा थाईलैंड, भारत, कंबोडिया, मलेशिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में खेती की। रंग की हल्के पीले - दानेदार बनावट के साथ भूरे रंग आकृतियाँ अंडाकार या दीर्घवृत्ताभ, व्यास: 2-4 इंच (5-10 सेमी) मांस रंग भूरा स्वाद मिठाई कैलोरी 200 Kcal./cup मेजर पोषक तत्वों विटामिन सी (39.33%) कार्बोहाइड्रेट (37.00%) आहार फाइबर (33.68%) आयरन (24.13%) कॉपर (23.00%) स्वास्थ्य सुविधाएं तनाव से छुटकारा दिलाता है, ठंड से बचाता है, एनीमिया से बचाता है, गठिया को कम, भर देता है घाव Sapodilla बारे में तथ्यों दक्षिणी मैक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियन के मूल निवासी, Sapodilla अब थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और मेक्सिको में खेती की जाती है। यह फिलीपींस स्पेनिश उपनिवेशण के दौरान पेश किया गया था। ब्राउन शुगर, सर्जनात्मक, रसेल, और टिकल: वहाँ Sapodilla के चार किस्में हैं। ब्राजील: Sapodilla भी विभिन्न स्थानीय भाषा / आम नाम से जाना जाता है Sapoti; जर्मन: Brei...